डेली न्यूज़ टाइम्स... ( जिया उल्ला खान )...
बिलासपुर (छ.ग.) | थाना सिरगिट्टी
सिरगिट्टी पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की बिक्री के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 5.590 किलोग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत 66,000 रुपये बताई जा रही है, जप्त किया गया है।
मामले का संक्षिप्त विवरण
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में अवैध मादक पदार्थों एवं नशीली दवाओं की बिक्री व परिवहन पर अंकुश लगाने हेतु अभियान चलाया जा रहा है। उक्त निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) तथा नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिरगिट्टी निरीक्षक द्वारा टीम गठित की गई।
दिनांक 14.12.2025 को मुखबिर से सूचना मिली कि मरीमाई मंदिर के पास एक व्यक्ति काले रंग के पिट्ठू बैग में गांजा रखकर नशा करने वाले युवकों को बिक्री कर रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सिरगिट्टी पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपी का विवरण
- नाम: तरुण सिंह अर्गल उर्फ रितीक
- पिता का नाम: दयाराम सिंह
- उम्र: 23 वर्ष
- निवासी: चकबतरा, थाना मोहद, जिला भिण्ड (मध्य प्रदेश)
कानूनी कार्रवाई
आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 709/2025, धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आगे भी जिले में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।