डेली न्यूज़ टाइम्स... ( जिया उल्ला खान )....
जांजगीर–चांपा जिले में अवैध जुआ और सट्टा गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में थाना शिवरीनारायण पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, जहाँ टीम ने अचानक नदी किनारे दबिश देकर जुआ खेल रहे तीन आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ लिया।
छापेमार कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से 14,900 रुपए नकद, साथ ही 52 पत्ती ताश जब्त की। जुआ खेलते पाए गए आरोपियों के विरुद्ध धारा 3(2) जुआ अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।
जिले में चल रहे जुआ–सट्टा गतिविधियों को रोकने यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में की गई। अभियान की मॉनिटरिंग अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप और एसडीओपी चांपा यदुमनी सिदार द्वारा की गई।
पुलिस ने जिन जुआरियों को गिरफ्तार किया है, उनके नाम इस प्रकार हैं—
- प्यारेलाल कुंभकार, निवासी शिवरीनारायण भोगहापारा
- मनोज केवट, निवासी शिवरीनारायण
- राजेश्वर केवट, निवासी महंतपारा शिवरीनारायण
इस कार्रवाई को सफल बनाने में निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी, थाना प्रभारी शिवरीनारायण, एवं उनकी टीम का विशेष योगदान रहा। पुलिस का कहना है कि आगे भी ऐसे मामलों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी और अवैध जुआ गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।