तोरवा और कोतवाली थाने की टीमों ने कबाड़ी दुकानों पर की सघन जांच, एक दुकान से संदिग्ध लोहे का कबाड़ जप्त..लेकिन सिरगिट्टी थाना क्षेत्र मे कार्यवाही से पहले अवैध कबाड़ की दुकाने बंद! कार्रवाही करने वालो मे से किसी ने मुखबिरी कर पहले ही काबाड़ियों को कर दिया चोक्कन्ना

डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान....

बिलासपुर....
शहर में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और चोरी का माल खरीदने-बेचने वालों पर नकेल कसने के लिए बिलासपुर पुलिस ने शनिवार को दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों — तोरवा और सिटी कोतवाली — में कबाड़ी दुकानों की व्यापक जांच अभियान चलाया।


लेकिन सिरगिट्टी थाना क्षेत्र मे आज जब डेली न्यूज़ टाइम्स की टीम ने ग्राउंड पर जाकर देखा तो यहाँ चलने वाले सेक्टर D, बाजार चौक और तिफरा के काबाड़ियों की दुकाने रही बंद, सूत्रों से पता चला है के पुलिस विभाग से ही किसी ने कबाड़ के व्यापार करने वाले अकायो को पहले ही कार्यवाई की सुचना दे दी थी, तभी अब यहां की सारी अवैध कबाड़ दुकाने कार्यवाई होने से पहले ही बंद कर दी गयी है! आखिर कौन हो सकता है वो जिसने एसएसपी रजनेश सिंह के अवैध कबाड़ के खिलाफ छिड़े इस अभियान मे रोडा डाल रहा है

इस संयुक्त कार्रवाई का उद्देश्य क्षेत्र में सक्रिय कबाड़ी दुकानों के माध्यम से चोरी के सामान की अवैध खरीदी-बिक्री पर नियंत्रण स्थापित करना था। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में चली इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीमों ने दर्जनों दुकानों की जांच की और दुकानदारों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


🔹 तोरवा थाना पुलिस की कार्रवाई

थाना तोरवा पुलिस द्वारा 09 नवंबर 2025 को विशेष अभियान चलाकर क्षेत्र के 06 कबाड़ी दुकानों की गहन जांच की गई।

जांच के दौरान निम्न दुकानों का निरीक्षण किया गया —

  1. फजीर कबाड़ी (दुधवारी बाजार, तोरवा) — पुराने पेपर और शीशी बॉटल मिलीं, कोई संदिग्ध वस्तु नहीं।
  2. चौहान कबाड़ी (मानिकपुर, तोरवा) — सामान्य कबाड़ सामग्री, कोई अवैध वस्तु नहीं।
  3. पप्पू कबाड़ी (देवर्षियुर्द, तोरवा) — पेपर और प्लास्टिक बोतल मिलीं, कोई चोरी का सामान नहीं।
  4. अकबर कबाड़ी (देवर्षियुर्द) — सामान्य कबाड़ सामग्री, किसी भी अवैध गतिविधि से इनकार।
  5. तस्सु कबाड़ी (धानमंडी रोड, पावर हाउस) — प्लास्टिक और पेपर कबाड़ मिला, कोई संदिग्ध वस्तु नहीं।
  6. शारिक कबाड़ी (कासिमपारा) — पुराने पेपर और प्लास्टिक सामग्री पाई गई, कोई अवैध सामान नहीं।

तोरवा पुलिस ने बताया कि सभी दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे केवल वैध स्रोतों से प्राप्त सामान ही खरीदें, तथा खरीद-बिक्री का पूरा रजिस्टर नियमित रूप से संधारित करें।



🔹 सिटी कोतवाली थाना पुलिस की सरप्राइज चेकिंग

इसी दिन थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने नगर पुलिस अधीक्षक सिटी कोतवाली श्री गगन कुमार (भा.पु.से.) के नेतृत्व में खपरगंज क्षेत्र के कबाड़ी दुकानों पर सरप्राइज चेकिंग (अचानक जांच) की।

इस कार्रवाई में जावेद मेमन, अकबर कुरैशी, मधु विश्वकर्मा, अक्षय कुमार गुप्ता और हुसैन सैफी की दुकानों की जांच की गई, जिनमें किसी प्रकार का संदिग्ध या चोरी का सामान नहीं मिला। सभी दुकानदारों को चोरी के समान की खरीदी-बिक्री से दूर रहने और पुलिस को सहयोग करने की सख्त हिदायत दी गई।

हालांकि, जांच के दौरान दिनेश साहू पिता स्व. सुखदेव प्रसाद साहू (उम्र 54 वर्ष, निवासी खपरगंज) की दुकान से 210 किलो लोहे की रॉड और 2 नग लोहे के दरवाजे (कुल वजन 250 किलो, अनुमानित कीमत ₹6230) बरामद किए गए। दस्तावेज प्रस्तुत न करने पर पुलिस ने सामान को धारा 35(1-4) बीएनएसएस / 303(2) बीएनएस के तहत जप्त कर विधिवत कार्रवाई की

Post a Comment

Previous Post Next Post