कोनी पुलिस का ऑपरेशन ‘कबाड़ी क्लीन’ — चोरी के सामान की खरीदी-बिक्री पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, तीन कबाड़ी दुकानों पर छापा, भारी मात्रा में अवैध कबाड़ बरामद”

डेली न्यूज़ टाइम्स... ( जिया उल्ला खान )....

बिलासपुर।
शहर में चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए थाना कोनी पुलिस ने आज दिनांक 09 नवम्बर 2025 को कबाड़ी दुकानों पर बड़ी कार्रवाई की। लंबे समय से मिल रही शिकायतों और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने यह विशेष अभियान चलाया, जिसमें चोरी के संदेहास्पद सामान की खरीदी-बिक्री करने वाले कबाड़ी संचालकों को निशाने पर लिया गया।


अभियान के दौरान तीन कबाड़ी दुकानों पर एक साथ छापामार कार्रवाई की गई, जिनमें बड़ी मात्रा में अवैध कबाड़ (लोहे के पार्ट्स, सायकल के पुर्ज़े, रॉड एवं अन्य धातु सामग्री) जब्त की गई।

पुलिस ने बताया कि —

1️⃣ आरोपी पवन सूर्यवंशी, पिता सरोज लाल, उम्र 30 वर्ष, निवासी मोहरा, थाना सीपत — उसकी कबाड़ी दुकान हाणमु गतोरी क्षेत्र में संचालित है। वहाँ से लगभग 3 क्विंटल लोहे का कबाड़, जिसकी कीमत ₹6,600, जब्त की गई।

2️⃣ आरोपी श्रीमती केशा बाई साहू, पति स्व. रामलाल, उम्र 40 वर्ष, निवासी गतोरी — की दुकान से लगभग 8 क्विंटल कबाड़, जिसमें लोहे के पार्ट्स, सायकल के हिस्से और रॉड शामिल हैं, जिसकी कीमत ₹16,000 बताई जा रही है।

3️⃣ आरोपी अकबर खान, पिता स्व. लतीफ मोहम्मद, उम्र 42 वर्ष, निवासी अशोक नगर, थाना सरकंडा — की दुकान से लगभग 4 क्विंटल अवैध कबाड़, कीमत ₹8,000, बरामद की गई।

इन तीनों कबाड़ी संचालकों के विरुद्ध थाना कोनी में अपराध क्रमांक 01/2025, 02/2025, एवं 03/2025 के तहत धारा 35(ख)(1)(ड) बीऐनएसएस, 303(2) बीऐनएसके के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट कहा है कि चोरी की वस्तुओं की खरीदी-बिक्री करने वालों पर अब जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, शहर के सभी कबाड़ी दुकानदारों को यह निर्देश जारी किया गया है कि वे केवल वैध रसीद एवं पहचान-पत्र के आधार पर ही कबाड़ की खरीदी-बिक्री करें।

पुलिस की यह कार्रवाई शहर में चोरी के नेटवर्क को तोड़ने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।

👮‍♂️ थाना कोनी पुलिस का यह अभियान “ऑपरेशन कबाड़ी क्लीन” आने वाले दिनों में और तेज़ किया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post