क्रेडाई प्रॉपर्टी एक्सपो 2025 का भव्य समापन — बिलासपुर रियल एस्टेट को मिली नई दिशा

डेली न्यूज़ टाइम्स...( जिया उल्ला खान )...

बिलासपुर, 9 नवम्बर।
कुंदन पैलेस में आयोजित तीन दिवसीय CREDAI प्रॉपर्टी एक्सपो 2025 का आज प्रभावशाली समापन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे श्री धरमलाल कौशिक (विधायक बिल्हा), श्री सुशांत शुक्ला (विधायक बेलतरा) तथा विशिष्ट अतिथि श्री भूपेंद्र सिंह सवन्नी (अध्यक्ष, क्रेडा छत्तीसगढ़)


अतिथियों का स्वागत श्री जवाहर सराफ, जय गिमनानी, प्रणय रॉय, गौरव तिवारी, अंकित अग्रवाल एवं नसीम ख़ान ने किया।
स्वागत भाषण डॉ. अजय श्रीवास्तव ने दिया और रियल एस्टेट क्षेत्र को गति देने में सरकार एवं अतिथियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

मुख्य अतिथि श्री धरमलाल कौशिक ने अपने संबोधन में कहा कि “बिलासपुर और आसपास के क्षेत्र के विकास में रियल एस्टेट सेक्टर की महत्वपूर्ण भूमिका है। सरकार लीगल प्रोजेक्ट्स को हर संभव सहयोग देगी।”

विधायक श्री सुशांत शुक्ला ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, श्री टैंक राम वर्मा और श्री ओ.पी. चौधरी द्वारा लिए गए रियल एस्टेट हितैषी निर्णयों के लिए आभार व्यक्त किया।

क्रेडा के चेयरमैन श्री भूपेंद्र सवन्नी ने अपने अनुभव साझा करते हुए आयोजन की सराहना की और कहा कि “ऐसे आयोजन निवेश और पारदर्शिता दोनों को बढ़ावा देते हैं।”

धन्यवाद ज्ञापन क्रेडाई बिलासपुर के अध्यक्ष श्री सुशील पटेरिया ने प्रस्तुत किया और सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।


📊 आयोजन की मुख्य विशेषताएँ:

  • तीन दिनों में 1500+ रजिस्ट्रेशन और 20+ प्रॉपर्टी बुकिंग्स
  • RERA-अनुमोदित घर, प्लॉट, दुकान, ऑफिस एवं कमर्शियल स्पेस की विस्तृत श्रृंखला
  • हर घंटे चाँदी के सिक्कों का वितरण, जिसने आयोजन को और आकर्षक बनाया

🎁 ग्राहकों के लिए एक्सक्लूसिव ऑफ़र जारी

ग्राहकों की बढ़ती उत्सुकता को देखते हुए CREDAI बिलासपुर ने बुकिंग लाभ योजनाओं को 10 दिनों तक बढ़ाया है।

ऑफ़र में शामिल हैं:

  • EV स्कूटर जीतने का अवसर
  • फ्रिज, टीवी, वॉशिंग मशीन सहित कई आकर्षक उपहार
  • बुकिंग पर ₹3 लाख तक के सुनिश्चित गिफ्ट

👉 इस आयोजन ने बिलासपुर के रियल एस्टेट क्षेत्र में विश्वास, पारदर्शिता और विकास की नई राह खोली है।

Post a Comment

Previous Post Next Post