डेली न्यूज़ टाइम्स... ( जिया उल्ला खान ).....
बिलासपुर — महाराणा चौक से तिफरा की ओर जाने वाले ब्रिज के बीचों-बीच दाहिनी ओर एक स्विफ्ट कार संदिग्ध स्थिति में खड़ी मिली है। कार का नंबर CG10AN5748 बताया जा रहा है। राहगीरों ने सूचना दी कि वाहन लंबे समय से सड़क पर यूं ही खड़ा है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।
इस क्षेत्र का जिम्मा सिविल लाइन थाना के अंतर्गत आता है। मौके पर मौजूद लोगों ने सिविल लाइन थाना पुलिस से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन फिलहाल किसी भी अधिकारी से जानकारी नहीं मिल पाई है।
कार के मालिक और उसके खड़े होने के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो सका है