डेली न्यूज़ टाइम्स.... ( जिया उल्ला खान )
रायपुर.....रायपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक श्री अमरेश मिश्रा के निर्देशन में ऑपरेशन साइबर शील्ड के अंतर्गत रेंज साइबर थाना रायपुर द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर शेयर ट्रेडिंग और ऑनलाइन जॉब के नाम पर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 4 आरोपियों को छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और आंध्रप्रदेश से गिरफ्तार किया गया है।
🔹 केस-1 : शेयर ट्रेडिंग में 20 लाख की ठगी
प्रार्थी पृथ्वीराज सिंह की रिपोर्ट पर थाना खमारडीह में अपराध क्र. 176/25 पंजीबद्ध किया गया। तकनीकी विश्लेषण से आरोपी प्रयल अस्थाना (ग्वालियर, मध्यप्रदेश) की पहचान कर गिरफ्तारी की गई।
गिरफ्तारी के दौरान आरोपी से ठगी से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए।
🔹 केस-2 : ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब के नाम पर 7.4 लाख की ठगी
प्रार्थी युवराज पिस्दा की शिकायत पर थाना मुजगहन में अपराध क्र. 149/24 दर्ज किया गया।
तकनीकी जांच में आरोपी नेहरू लाल और मयंक पटेल की पहचान हुई।
दोनों ने मुंबई ब्रांच के बैंक खातों का उपयोग कर ठगी की थी — दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
🔹 केस-3 : शेयर ट्रेडिंग में 71 लाख की ठगी
प्रार्थी डाकेस्वर सिंह की रिपोर्ट पर थाना सरस्वती नगर में अपराध क्र. 218/25 दर्ज किया गया।
तकनीकी विश्लेषण से आरोपी जयराम वाजेंदला (विशाखापट्टनम, आंध्रप्रदेश) की पहचान कर गिरफ़्तारी की गई। आरोपी ने बैंक करंट अकाउंट के माध्यम से धोखाधड़ी की राशि का लेन-देन किया था।
👥 गिरफ्तार आरोपी
1️⃣ प्रयल अस्थाना पिता प्रदीप अस्थाना (31 वर्ष) — बिरला, ग्वालियर, मध्यप्रदेश
2️⃣ नेहरू लाल पिता सुखदेव (23 वर्ष) — वार्ड नं. 09, सावित्रीपुर, बसंतपुर, बलरामपुर
3️⃣ मयंक कुमार पटेल पिता सच्चिदानंद पटेल (33 वर्ष) — सावित्रीपुर, बसंतपुर, बलरामपुर
4️⃣ जयराम वाजेंदला पिता वीरा राघव राव (52 वर्ष) — साई होम्स, विशाखापट्टनम, आंध्रप्रदेश
📍 पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज श्री अमरेश मिश्रा ने कहा —
“रायपुर रेंज पुलिस द्वारा साइबर अपराधों के विरुद्ध लगातार अभियान जारी है। नागरिकों को ऑनलाइन ठगी से सतर्क रहने और संदिग्ध लिंक या ऐप से दूर रहने की सलाह दी जाती है।”