आधारशिला विधा मंदिर विद्यालय में आनंद मेला का भव्य आयोजन.. शामिल हुए कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव

डेली न्यूज़ टाइम्स (जिया उल्ला खान)... बिलासपुर....

आधारशिला विधा मंदिर विद्यालय में दिनांक 19 नवंबर 2025 को हर्ष, उल्लास और रचनात्मकता से भरपूर आनंद मेला का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्रों, अभिभावकों और समुदाय के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिससे पूरे विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल बन गया।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमति कविता जनस्वामी, विद्यालय के चेयरमैन सर, तथा श्रीमति रश्मि श्रीवास्तव मैम उपस्थित रहीं। विशेष अतिथि के रूप में विद्यालय के संस्थापक श्री अटल श्रीवास्तव सर और श्रीमति नीतू श्रीवास्तव मैम ने अपनी उपस्थिति प्रदान की। साथ ही प्रिंसिपल श्रीमति जी.आर. मधुलिका मैम एवं वाइस प्रिंसिपल श्री जोशी सर की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ा दी।

मेले का शुभारंभ पारंपरिक रीति से दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ किया गया। इसके पश्चात अतिथियों ने मेले में लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया। बच्चों एवं अभिभावकों द्वारा तैयार किए गए व्यंजन और खेल स्टॉलों ने सभी का दिल जीत लिया।

मेले में नूडल्स, भेल, मोमोस, केसर दूध, हस्तकला, मेहंदी, गेम ज़ोन जैसे आकर्षक स्टॉल विशेष रूप से आकर्षण का केंद्र बने रहे। बच्चों की रचनात्मकता, मेहनत और उत्साह हर स्टॉल पर साफ़ झलक रहा था।

चेयरमैन सर ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में नेतृत्व क्षमता, टीमवर्क, आत्मविश्वास और प्रायोगिक ज्ञान को बढ़ावा देते हैं। फ़ाउंडर महोदय ने भी विद्यार्थियों के उत्साह, अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी और शिक्षकों के समर्पण की प्रशंसा की।

मेले का मुख्य उद्देश्य छात्रों में उद्यमिता, आत्मनिर्भरता और सामाजिक समरसता को विकसित करना था, जो पूर्णतः सफल रहा। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों, शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों का हृदय से आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post