डेली न्यूज़ टाइम्स.. ( जिया उल्ला खान )...
बिलासपुर।
पिछले महीने कोतवाली थाना क्षेत्र के वाल्मीकि चौक और लाल बहादुर शास्त्री स्कूल के आसपास बच्चों को मुफ्त में कोल्डड्रिंक बाँटने का मामला अब गंभीर मोड़ ले चुका है। उस समय जांच में सामने आया था कि बाँटी गई कोल्डड्रिंक्स एक्सपायरी डेट की थीं। सवाल यह था कि आखिर एक्सपायर कोल्डड्रिंक बच्चों और आमजन को जानबूझकर क्यों बाँटी गईं?
अब इस पूरे मामले का वीडियो सामने आया है, जिसमें दो व्यक्ति यूपी नम्बर की कार से उतरकर बच्चों को कोल्डड्रिंक बाँटते दिख रहे हैं और फिर तेजी से मौके से फरार हो जाते हैं। जांच में सामने आया है कि इन दो में से एक व्यक्ति सिरगिट्टी स्थित कोल्डड्रिंक बोतलिंग प्लांट कम्पनी का सेल्स जीएम अलोक अग्रवाल है।
जब पत्रकारों ने इस संबंध में अलोक अग्रवाल से बात करने की कोशिश की, तो उन्होंने कहा—
“इस मामले में कम्पनी की ओर से ही जवाब दिया जाएगा।”
घेरे मे एक्सपायरी कोल्ड्रिंक्स बाटने वाला सेल्स GM अलोक अग्रवाल
अब सवाल यह उठ रहा है कि अगर यह एक्सपायरी कोल्डड्रिंक किसी बच्चे या नागरिक के स्वास्थ्य को नुकसान पहुँचाती, तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेता? क्या यह कम्पनी स्तर की लापरवाही है या जानबूझकर की गई हरकत — यह जांच का विषय है।
पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग से इस मामले पर कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है।
मामले मे बड़ा खुलासा जल्द होगा कम्पनी के नाम और बोतलिंग करने वाली एजेंसी के नाम का खुलासा