डेली न्यूज़ टाइम्स... ( जिया उल्ला खान )...
जांजगीर, 10 नवम्बर 2025 — थाना जांजगीर पुलिस ने एक गंभीर आत्महत्या प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। यह मामला धुरकोट गांव का है, जहां मृतक रोहित कुमार सूर्यवंशी (उम्र 35 वर्ष) को जमीन के बंटवारे को लेकर लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था, जिससे तंग आकर उसने जहर सेवन कर आत्महत्या कर ली।
मामले की शुरुआत 28 जून 2025 को हुई थी, जब मृतक ने जहर सेवन कर लिया और उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। प्रारंभिक मर्ग जांच में पुलिस ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए मृतक की पत्नी एवं ससुराल पक्ष के कथन, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल रिपोर्ट के आधार पर यह पाया कि मृतक को जमीन के बंटवारे के विवाद में उसके ही रिश्तेदारों द्वारा बार-बार मारपीट कर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था।
इस संबंध में थाना जांजगीर में अपराध क्रमांक 1002/2025 धारा 115(2), 108, 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी और मानवीय संसाधनों का उपयोग करते हुए सभी आरोपियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की।
गिरफ्तार आरोपियों में —
1️⃣ जितेन्द्र सूर्यवंशी पिता लतेल सूर्यवंशी (उम्र 28 वर्ष)
2️⃣ महेन्द्र सूर्यवंशी पिता लतेल सूर्यवंशी (उम्र 30 वर्ष)
3