डेली न्यूज़ टाइम्स.. ( जिया उल्ला खान )...
जांजगीर चांपा....
दिल्ली में हुए बम धमाके की घटना के बाद जांजगीर-चांपा पुलिस प्रशासन ने जिलेभर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। किसी भी अप्रिय घटना या जनहानि से बचाव के लिए जिले में पुलिस अलर्ट मोड पर है।
पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में, SDOP चांपा श्री यदुमणि सिदार तथा CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे के नेतृत्व में जिले के प्रमुख स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
इस दौरान रेलवे स्टेशन चांपा व नैला, होटल, लॉज, ढाबा, बस स्टैंड, एवं अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष जांच की गई। पुलिस टीमों ने स्टेशन पर मौजूद यात्रियों, प्लेटफार्म पर खड़े लोगों एवं ट्रेनों से उतरने वाले यात्रियों की सघन जांच की।
पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष निगरानी रखी है तथा शहरभर में पेट्रोलिंग को भी बढ़ाया गया है। अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी जा सके।
👉 जांजगीर-चांपा पुलिस ने साफ कहा है — “जनता सतर्क रहे, अफवाहों पर ध्यान न दें, सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है।”