थाना कोटा पुलिस द्वारा अवैध कबाड़ परिवहन करने वाले आरोपी पर हुई कार्यवाही

डेली न्यूज़ टाइम्स.. (जिया उल्ला खान)..

बिलासपुर....

थाना कोटा पुलिस द्वारा क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु सतत रूप से विशेष अभियान चलाया जा रहा है।


इसी क्रम में दिनांक 10 नवम्बर 2025 को थाना प्रभारी तोप सिंह नवरंग को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक छोटा हाथी वाहन में अवैध रूप से कबाड़ सामग्री का परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी द्वारा तत्परता दिखाते हुए पुलिस टीम को रवाना किया गया एवं मुखबिर के बताए मार्ग पर घेराबंदी की गई।

घेराबंदी के दौरान एक सफेद रंग का छोटा हाथी वाहन क्रमांक CG 10 C 5074 को रोककर तलाशी ली गई। वाहन से लगभग 1.5 क्विंटल पुराने स्टील बर्तन, कढ़ाई एवं अन्य कबाड़ सामग्री (कुल मूल्य लगभग ₹51,000) बरामद की गई। वाहन की अनुमानित कीमत ₹30,000 सहित कुल जुमला कीमत ₹81,000 आंकी गई है।

वाहन चालक भरत वैष्णव पिता नर्मदा वैष्णव (उम्र 24 वर्ष), निवासी खुरदुर, थाना कोटा, जिला बिलासपुर को मौके पर ही गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध धारा 35(3) बीएनएसएस / 303(2) बीएनएस के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई है। जब्त वाहन एवं कबाड़ सामग्री को थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया है।

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक तोप सिंह नवरंग, स.उ.नि. शिवकुमार साहू, प्र.आर. 607 हरप्रसाद डहरिया, आरक्षक 273 ओमकार नेताम एवं आरक्षक 1040 विनोद यादव की सराहनीय भूमिका रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post