बिलासपुर में नायब तहसीलदार रंगेहाथ गिरफ्तार — 1.5 लाख की रिश्वत मांगने पर एसीबी की बड़ी कार्रवाई

डेली न्यूज़ टाइम्स... ( जिया उल्ला खान )....

बिलासपुर।
एसीबी की टीम ने आज एक नायब तहसीलदार को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया।
एसीबी बिलासपुर के डीएसपी अजितेश सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई ग्राम बिटकुला निवासी प्रवीण पाटनवार की शिकायत पर की गई।


प्रार्थी ने आरोप लगाया था कि उसकी मां के नाम पर दर्ज 21 एकड़ जमीन की फौती (उत्तराधिकार दर्ज) प्रक्रिया के लिए अधिकारी ने 1.5 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी।
शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने गोपनीय जांच की, जिसमें रिश्वत मांगने के ठोस सबूत मिलने पर ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई गई।


योजना के मुताबिक, आज प्रार्थी को 50 हजार रुपए की पहली किश्त लेकर भेजा गया। जैसे ही नायब तहसीलदार ने पैसे स्वीकार किए, एसीबी की टीम ने मौके पर दबिश देकर उसे रंगेहाथ पकड़ लिया।

तलाशी में पूरी रिश्वत की रकम बरामद की गई। अधिकारी को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है।
एसीबी ने बताया कि आरोपी पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

साथ ही टीम यह भी जांच कर रही है कि क्या अधिकारी ने पहले भी इसी तरह की रिश्वतखोरी के मामले किए हैं और क्या इसमें अन्य कर्मचारियों की भी सांठगांठ रही है

Post a Comment

Previous Post Next Post