सारंगढ़ से अगवा हुई 4 वर्षीय मासूम को जांजगीर पुलिस ने सकुशल बरामद किया, बिर्रा थाना की नाकाबंदी में आरोपी ड्राइवर गिरफ्तार.. जांजगीर चांपा पुलिस की सतर्कता से मिली कामयाबी

डेली न्यूज़ टाइम्स...(जिया उल्ला खान)..

जिला जांजगीर चांपा))....

राजकिशोर नगर बिलासपुर निवासी सत्यवती सूर्यवंशी की 4 वर्षीय पुत्री निधियाना सूर्यवंशी के अपहरण के मामले में जांजगीर-चांपा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्ची को सुरक्षित बरामद कर लिया है।


मिली जानकारी के अनुसार सत्यवती सूर्यवंशी अपनी बेटी निधियाना को लेकर सफेद डिजायर कार से सरसिंवा (जिला सारंगढ़–भिलाईगढ़) आई थीं। कार का ड्राइवर रतनपुर का रहने वाला पटेल ड्राइवर बताया जा रहा है। वापसी के समय सत्यवती सूर्यवंशी सलिहाघाट बाजार (थाना भटगांव) में सब्जी लेने उतरीं और उन्होंने अपनी बेटी को मोबाइल देकर कार में ही बैठा रहने को कहा।

इसी दौरान मौका पाकर उक्त ड्राइवर 4 वर्षीय बच्ची को कार सहित अपने साथ लेकर फरार हो गया। बच्ची के पास मौजूद मोबाइल नंबर 7024788634 से अंतिम लोकेशन मिलने पर पुलिस तुरंत सक्रिय हुई।


गिरफ्त आरोपी 👆

घटना की सूचना के बाद PS बम्हनीडीह, नवागढ़, शिवरीनारायण, चांपा, हथनेवरा और सारागांव में तेज़ी से नाकाबंदी कराई गई। सख्त निगरानी के बीच बिर्रा थाना क्षेत्र की नाकाबंदी के दौरान आरोपी कार समेत पकड़ा गया और बच्ची निधियाना सूर्यवंशी को सुरक्षित बरामद कर लिया गया

पुलिस की तत्परता से बड़ी घटना टल गई, वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।



Post a Comment

Previous Post Next Post