डेली न्यूज़ टाइम्स.. ( जिया उल्ला खान )
जिला जीपीएम....
जिला पुलिस कार्यालय गौरेला–पेंड्रा–मरवाही (जीपीएम) के निर्देशन में सरहदी जंगलों और दुर्गम इलाकों में लगातार संचालित जुआ फड़ों पर decisive कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन दिवसीय विशेष अभियान के दौरान कुल 18 जुआरियों को गिरफ्तार किया और लगभग 15 लाख रुपए से अधिक कीमत की मशरूका जप्त की है।
पुलिस अधीक्षक श्री एस. आर. भगत के निर्देश पर डीएसपी साइबर दीपक मिश्रा व एसडीओपी गौरेला श्याम सिदार के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। कार्रवाई में थाना गौरेला प्रभारी सौरभ सिंह, साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक सुरेश ध्रुव तथा दोनों टीमों के अधिकारियों–कर्मचारियों ने संयुक्त भूमिका निभाई।
22 नवंबर—डोंगरीटोला बांध के पास पहली बड़ी कार्रवाई
सूचना पर दबिश देते हुए पुलिस ने तुलसी सोनी, रंजीत सोनी, महेन्द्र प्रजापति, नोहर प्रसाद सोनी और अजीत सोनी को 52 पत्ती ताश से जुआ खेलते पकड़ा।
जप्ती: ₹ 9,250 नगद, 52 पत्ती ताश, एक दरी।
23 नवंबर—डुमरिया बांध क्षेत्र में दो रेड
पहली कार्रवाई (खेत के पास डुमरिया बांध)
गिरफ्तार आरोपी:
अस्लम खान, शशि कांत तिवारी, ओम प्रकाश भानु
जप्ती: ₹ 2,130, 52 पत्ती ताश, एक चटाई
दूसरी कार्रवाई (भर्री डुमरिया क्षेत्र)
गिरफ्तार आरोपी:
नितू सिंह पोर्ते, गिरीलाल बिंध्यावार, दिलेश्वर धुर्वे
जप्ती: ₹ 1,850, 52 पत्ती ताश, एक प्लास्टिक बोरी
24 नवंबर—कठौतिया जंगल में सबसे बड़ी कार्रवाई
कठौतिया जंगल में घेराबंदी कर दबिश देने पर कुछ जुआरी भाग निकले, जबकि पुलिस ने मौके से 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया—
- सुभम विश्वकर्मा (गोरखपुर)
- ईश्वर सिंह ध्रुवे (कोर्टखर्रा)
- रविशंकर जयसवाल (भट्ठाटोला)
- देवकांत द्विवेदी (सेमरताल बस्ती, कोनी बिलासपुर)
- जिला जीत कुर्मी (भट्ठाटोला गौरेला)
- पंकज सुनहरे (घुरू-अमेरी, सकरी बिलासपुर)
- सेमराज सिन्हा (सेंदरी, कोनी बिलासपुर)
कुल जप्ती:
- नगद: ₹ 54,800
- मोबाइल फोन: 03 (Vivo, Apple, OPPO)
- 02 कारें (स्विफ्ट डिजायर, आर्टिका)
- 05 मोटरसाइकिलें
वाहन जप्त मूल्य: ₹ 11,40,000
कुल जप्त मशरूका: ₹ 11,94,800
अभियान का कुल सार
- कुल कार्रवाई: 4
- गिरफ्तार जुआरी: 18
- कुल नगद जप्त: ₹ 68,030
- कुल जप्ती (वाहन, मोबाइल, नकद सहित): लगभग ₹ 15 लाख
जंगलों में छिपकर जुआ खेलने की चालाकी धरी रह गई
कठौतिया–भनवारटंक क्षेत्र घने जंगल और कम नेटवर्क वाला इलाका होने के कारण जुआरियों के लिए सुरक्षित ठिकाना बन गया था। जगह बदलने और निगरानी रखने के लिए अलग से लड़के भी नियुक्त किए गए थे। पुलिस की संयुक्त टीम ने इन सभी उपायों को ध्वस्त करते हुए सफल रेड को अंजाम दिया।
कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सौरभ सिंह, उप निरीक्षक सुरेश ध्रुव, एएसआई अशोक सोनवानी, एएसआई मनोज हनोतिया, प्रधान आरक्षक चौपाल कश्यप, आरक्षक हर्ष गहरवार, इंद्रपाल आर्मो, दुष्यंत मसराम, राजेश शर्मा और अन्य स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।