ब्राह्मण प्रीमियर लीग समापन से एक दिन पहले प्रांगण खेल परिसर में दो पक्षों में भिड़ंत, मारपीट के मामले में काउंटर FIR दर्ज

डेली न्यूज़ टाइम्स... 
बिलासपुर.... ब्राह्मण प्रीमियर लीग के प्रांगण खेल परिसर में समापन से ठीक एक दिन पहले माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया। दिनांक 21 की रात परिसर में दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया।

सूत्रों के अनुसार, दो पक्ष जिसमे आयुष दुबे, नवीन गोस्वामी, शिवम् मिश्रा, सुशांत सराफ के बिच पार्किंग मे गाड़ी को खड़े करने की बात पर कहासुनी हुई बात इतनी बढ़ गई कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना के दौरान कई लोग लहूलुहान हो गए और मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

घटना की सूचना मिलते ही मामला सरकंडा थाना पहुंचा, जहां दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट और हमले का आरोप लगाते हुए काउंटर FIR दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों शिकायतों को दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

सूत्र यह भी बताते हैं कि मारपीट में शामिल कुछ लोग आयोजन समिति से जुड़े हुए थे, जिससे मामले को और गंभीर माना जा रहा है। पुलिस अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि झगड़े की शुरुआत कैसे हुई और इसमें शामिल सभी व्यक्तियों की भूमिका क्या थी।

फिलहाल, मामला जांच के अधीन है और पुलिस संबंधित साक्ष्य एवं वीडियो फुटेज भी खंगाल रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post