सरकंडा क्षेत्र के भूकंप अटल आवास में दंपत्ति की संदिग्ध मौत—पत्नी की हत्या के बाद पति ने लगाई फांसी, दीवार पर मिला सुसाइड नोट

डेली न्यूज़ टाइम्स.. ( जिया उल्ला खान )....

बिलासपुर....

सरकंडा थाना क्षेत्र के भूकंप अटल आवास में आज सुबह एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया, जहां पति-पत्नी की मौत के बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। जानकारी के अनुसार, कमरे के अंदर पत्नी शिवानी ताम्बे का शव बिस्तर पर मिला, जबकि पति राज ताम्बे पंखे से लटका हुआ मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम करते हुए जांच शुरू कर दी है।


प्रारंभिक जानकारी में मामला चरित्र संदेह से जुड़ा बताया जा रहा है। घटनास्थल की दीवार पर एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें लिखी बातें इस पूरे मामले की वजह होने की संभावना जताई जा रही है। आशंका है कि पति ने पहले पत्नी की हत्या की, उसके बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।


बताया जा रहा है कि राज ताम्बे और शिवानी ताम्बे की शादी करीब 10 वर्ष पहले प्रेम विवाह के रूप में हुई थी। फिलहाल पुलिस घटनास्थल की बारीकी से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि होगी।

पुलिस इस पूरे मामले को संवेदनशील मानते हुए हर पहलू से जांच में जुट गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post