डेली न्यूज़ टाइम्स... ( जिया उल्ला खान)..
बिलासपुर। थाना सिविल लाइन पुलिस ने लंबित वारंटियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाते हुए बड़ी कार्यवाही की है। अभियान के तहत पुलिस टीम ने लगातार पतासाजी व दबिश देकर कुल 05 वारंटियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार विभिन्न प्रकरणों में तामीली गिरफ्तारी वारंट जारी होने पर थाना सिविल लाइन पुलिस की टीम ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर सभी आरोपियों को हिरासत में लिया।
गिरफ्तार वारंटियों के नाम—
- शिवनारायण कौशिक, पिता स्व. लक्ष्मण, उम्र 40 वर्ष, निवासी मंगल, थाना सिविल लाइन
- हरिश श्रीवास, पिता नूतन श्रीवास, उम्र 23 वर्ष, निवासी मंगला, थाना सिविल लाइन
- सुमित यादव उर्फ बंशी, पिता गेंदराम यादव, उम्र 24 वर्ष, निवासी उसलापुर, अलका वेन्यू, थाना सिविल लाइन
- शुभांकर रात्रे, पिता दिनेश रात्रे, उम्र 18 वर्ष, निवासी जरहाभाटा, शिवनाथ मार्ग, थाना सिविल लाइन
- कृष्ण नारायण रात्रे, पिता दिनेश रात्रे, उम्र 24 वर्ष, निवासी जरहाभाटा, शिवनाथ मार्ग, थाना सिविल लाइन
थाना सिविल लाइन पुलिस की यह कार्रवाई क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और फरार आरोपियों पर कड़ी निगरानी का संदेश देती है।