आदतन बदमाश जसबीर सिंह उर्फ़ सरदार सिंह साथियो के साथ घर में घुसकर किया तोड़फोड़, 6 माह बाद सरकंडा पुलिस ने दबोचा — तीन आरोपी गिरफ्तार

डेली न्यूज़ टाइम्स.. ( जिया उल्ला खान )

बिलासपुर। सरकंडा थाना पुलिस ने 6 महीने पुरानी गंभीर घटना में फरार चल रहे आदतन बदमाश जसबीर सिंह उर्फ़ सरदार सिंह और उसके साथियों पर बड़ी कार्रवाई की है। मकान पर कब्जे की नियत से घर में घुसकर गाली–गलौच, धमकी और तोड़फोड़ करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।



घटना का विवरण —

घटना ऑटो चालक जी. श्रीनिवास राव, निवासी राजकिशोर नगर के घर में जबरन घुसकर कब्जा जमाने से जुड़ी है। प्रार्थी ने 23 फरवरी 2025 को शिकायत दर्ज कराई थी कि आदतन बदमाश जसबीर सिंह उर्फ़ सरदार सिंह ने छलपूर्वक उसके मकान की रजिस्ट्री अपने नाम करा ली है, जो अभी न्यायालय में लंबित है।

इसी विवाद के बीच घटना वाले दिन शाम करीब 5 बजे जसबीर सिंह अपने साथियों
सुदीप डे, यश तिवारी और उत्कर्ष श्रीवास्तव के साथ जबरन घर में घुस गया। सभी ने मकान खाली करवाने का दबाव बनाया तथा घर में रखे सामानों की तोड़फोड़ की।

बताते चले की यश तिवारी बीते दिन इल्लुम बार मे हु चाकूबाजी का भी मुख्यआरोपी है 

रिपोर्ट दर्ज होने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए थे


पुलिस की त्वरित कार्रवाई —

25 नवंबर 2025 को सूचना मिली कि आरोपीगण राजकिशोर नगर में घूम रहे हैं।
सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर  रजनेश सिंह (भापुसे) ने तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर)  राजेन्द्र जायसवाल,
सीएसपी (सिविल लाइन/सरकंडा)  निमितेश सिंह
के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप आर्य के नेतृत्व में टीम बनाई गई।

टीम ने आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में सभी ने अपराध स्वीकार किया।


गिरफ्तार आरोपी —

जसबीर सिंह (आदतन बदमाश), 34 वर्ष

यश तिवारी, 19 वर्ष

सुदीप डे, 26 वर्ष


रिहा आरोपी —

उत्कर्ष श्रीवास्तव — जिसका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिलने पर सुप्रीम कोर्ट के अर्नेस कुमार बनाम बिहार राज्य के निर्देशों के तहत रिहा किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post