बिजली विभाग के EE गढ़वाल हमेशा नदारद — इंटक अध्यक्ष इदरीस अंसारी ने जताई नाराजगी, तीन माह से लंबित है मजदूरों की शिकायत

डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान...

बिलासपुर। इंटक जिला अध्यक्ष इदरीस अंसारी आज बिजली विभाग कार्यालय पहुंचे, जहां विभाग के EE गढ़वाल हमेशा की तरह अनुपस्थित रहे। अध्यक्ष अंसारी ने जब फोन पर संपर्क किया तो गढ़वाल ने जानकारी दी कि वे सोमवार को आएंगे और शिकायत बाबू को दे देने को कहा।


अध्यक्ष इदरीस अंसारी ने गरीब परिवार की भैंस की बिजली हादसे में हुई मौत का मुआवजा शीघ्र दिलाने की मांग करते हुए ज्ञापन बाबू सोनी को सौंपा। उन्होंने कहा कि EE गढ़वाल जिले के ऐसे पहले अधिकारी हैं जो शायद ही कभी कार्यालय में मिलते हों — केवल TL की बैठकों में दिखाई देते हैं, उसके बाद कार्यालय से गायब हो जाते हैं।

अंसारी ने कहा, “पिछले तीन महीनों से मैं ज्ञापन देने और कार्रवाई की जानकारी लेने कार्यालय जा रहा हूं, लेकिन हर बार यही सुनने को मिलता है — आज नहीं, कल देंगे। झूठ बोलने और घुमाने में तो मानो उन्होंने Ph.D. कर रखी है।”

इंटक अध्यक्ष ने यह भी बताया कि तीन माह पहले मजदूरों की मजदूरी और ठेकेदारों द्वारा जमा की गई सूची को लेकर शिकायत दी गई थी, लेकिन अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि EE गढ़वाल और ठेकेदारों के बीच मिलीभगत साफ नजर आ रही है, और मजदूरों के साथ होने वाली समस्याओं पर विभाग मौन है।

अंसारी ने यह भी बताया कि इस मामले की जानकारी कलेक्टर महोदया को भी भेजी गई थी, परंतु वहां से भी कोई प्रतिक्रिया या कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि यह पूरा मामला अब जिले में चर्चा का विषय बन गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post