डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान...
बिलासपुर। अंबिकापुर जेल से आजीवन सजा काट रहे और कुछ दिन पहले फरार हुए कैदी मुकेश कांत का मामला अब और पेचीदा हो गया है। जानकारी के अनुसार, उसकी पत्नी ने बीते दिन बिलासपुर कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर पति का आत्मसमर्पण कराया और साथ ही एक लिखित ज्ञापन सौंपा।
पत्नी ने आरोप लगाया कि अंबिकापुर जेल में उसके पति से जेलकर्मी जबरन पैसों की उगाही करते हैं, और पैसे नहीं देने पर उसके साथ मारपीट की जाती है। उसने यह भी मांग की कि मुकेश कांत को दोबारा अंबिकापुर जेल में न भेजा जाए।
इसी बीच आज मुकेश कांत ने कथित रूप से किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उसका इलाज जारी है।
पुलिस और जेल प्रशासन मामले की जांच में जुटा हुआ है।