डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान...
नई दिल्ली। महादेव सट्टा ऐप मामले में ढाई साल से जेल में बंद 12 आरोपियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। जस्टिस एम.एम. सूदरैश और सतीश चंद्र शर्मा की पीठ ने सुनवाई के बाद आरोपियों को जमानत मंजूर कर दी।
इन आरोपियों में निलंबित ASI, कांस्टेबल सहित कई बड़े नाम शामिल हैं। मामले से जुड़े प्रमुख आरोपी हैं: रितेश यादव, भारत ज्योति, विश्वजीत राय, राहुल वकटे, नीतीश दीवान, निलंबित कांस्टेबल भीम सिंह यादव, अर्जुन यादव, निलंबित ASI चंद्रभूषण वर्मा और सतीश चंद्राकर।
सुप्रीम कोर्ट से दस्तावेज प्राप्त होने के बाद सभी आरोपियों को जेल से रिहा कर दिया जाएगा। वकील गगन तिवारी ने बताया कि जमानत के आदेश के बाद आरोपियों में कुछ छत्तीसगढ़ और कुछ बिहार के निवासी हैं, जिनमें कुछ पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।
मामले में कुल 13 गवाह हैं और जांच अभी भी जारी है।