डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान...
बिलासपुर। विद्या दुर्गा उत्सव समिति, विद्या उपनगर बिलासपुर द्वारा शरद पूर्णिमा के पावन पर्व पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी मां लक्ष्मी का विधिवत पूजन-अर्चन किया गया।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ योग आयोग के पूर्व सदस्य एवं समिति के संरक्षक रविंद्र सिंह ठाकुर सहित विजय तिवारी, चंद्रनाथ चटर्जी, प्रशांत पांडेय, अनिल चंदेल, ओमकार केसरवानी, उत्तम चटर्जी, प्रवीण शर्मा, मुन्नू केसरवानी, मनोज श्रीवास, बब्लू केसरवानी, रिंकू परिहार, संजय दबे, संदीप मिश्रा, केशव गोरख, संतोष चौहान, छोटू बर्डे, चित्रकांत श्रीवास, अनिमेष गवई, ओमप्रकाश शर्मा, दीपक कश्यप, राकेश केसरी, प्रभाकर राव सहित बड़ी संख्या में वार्ड व शहर के भक्तगण उपस्थित रहे।
भक्तों ने मां लक्ष्मी से सुख, समृद्धि एवं शांति की कामना की।