गोंडपारा में चाकू से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल, कोतवाली पुलिस की कार्यवाई

डेली न्यूज़ टाइम्स.. जिया उल्ला खान..

बिलासपुर। सिटी कोतवाली पुलिस ने गोंडपारा सीताराम मंदिर के पास धारदार चाकू से हमला करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


पुलिस के अनुसार, दिनांक 08 अक्टूबर की रात लगभग 8 बजे प्रार्थी सुजल शर्मा अपने दोस्त कृष गुप्ता उर्फ अक्षय गुप्ता के साथ एक्टिवा से घूमने निकला था। इसी दौरान सीताराम मंदिर के पास बिट्टू बालमिकी और राहुल यादव पहुंचे। राहुल यादव ने बिना किसी कारण के गालियां देते हुए धारदार चाकू से सुजल शर्मा की दाहिनी जांघ पर वार किया, जबकि बिट्टू बालमिकी ने हाथ मुक्के से मारपीट की।

मामले में पुलिस ने अपराध क्र. 560/25, धारा 296, 115(2), 351(2), 3(5) बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी राहुल यादव पिता स्व. संतोष यादव (उम्र 21 वर्ष, निवासी राजाराम मंदिर के पास गोंडपारा) को उसके घर से पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद घटना में प्रयुक्त स्टील का चाकू जब्त किया गया।

पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
घटना में शामिल दूसरा आरोपी बिट्टू बालमिकी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।






👆 विज्ञापन 👆

Post a Comment

Previous Post Next Post