डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान...
रायपुर। रायपुर पुलिस की एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट एवं थाना पुरानी बस्ती पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में “ऑपरेशन निश्चय” के तहत नशे के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने राधा स्वामी नगर बस स्टैण्ड रोड स्थित सांई मंदिर के पास से दो अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों को रंगे हाथ पकड़ा है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम संतोष विश्वकर्मा (19 वर्ष) एवं ताराचंद लोधी (58 वर्ष) हैं, दोनों ही भोपाल (मध्य प्रदेश) के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से कुल 11 किलो 756 ग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 1 लाख 17 हजार रुपए आंकी गई है।
मामले में थाना पुरानी बस्ती में अपराध क्रमांक 397/25, धारा 20(B) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
यह कार्रवाई आईजी अमरेश मिश्रा और एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह के दिशा-निर्देश पर की गई, जो मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन निश्चय” का हिस्सा है।
कार्रवाई में प्रमुख भूमिका:
निरीक्षक शील आदित्य सिंह (थाना प्रभारी पुरानी बस्ती), निरीक्षक परेश पाण्डेय (ए.सी.सी.यू. प्रभारी), प्र.आर. गुरूदयाल सिंह, आर. प्रशांत शुक्ला, हरजीत सिंह, अजय चौधरी, भूपेन्द्र मिश्रा, सउनि. जीवन पारकर, आर. जितेन्द्र साहू, पवन पटेल, एवं कमलेश मण्डावी की रही।