डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान...
बिलासपुर — जिले के लोकप्रिय कांग्रेस नेता श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) अध्यक्ष पद के लिए अपनी मजबूत दावेदारी पेश करते हुए, संगठन सृजन अभियान के तहत नियुक्त पर्यवेक्षक एवं मध्यप्रदेश के नेता प्रतिपक्ष श्री उमंग सिंघार को अपना बायोडाटा सौंपा।
श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास वर्तमान में राष्ट्रीय समन्वयक - अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, प्रभारी - उत्तर प्रदेश एवं गुजरात, तथा सचिव - प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ के रूप में सक्रिय हैं। साथ ही वे जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक-3 के मार्गदर्शक भी हैं।
इस अवसर पर श्री श्रीवास ने पर्यवेक्षक श्री सिंघार से अपने 30 वर्षों के कांग्रेस संगठनात्मक अनुभव, विभिन्न राज्यों में चुनाव प्रचार में भागीदारी, और जनहित के मुद्दों पर निरंतर संघर्ष की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि यदि पार्टी उन्हें बिलासपुर जिला कांग्रेस (ग्रामीण) की जिम्मेदारी देती है, तो जिले की पांचों विधानसभा सीटों पर कांग्रेस की जीत सुनिश्चित की जाएगी, जिससे बिलासपुर लोकसभा सीट पर भी कांग्रेस को लाभ होगा।
इस मौके पर श्री श्रीवास के साथ सैकड़ों समर्थक, कांग्रेसजन, पंचायत प्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
त्रिलोक चंद्र श्रीवास की दावेदारी से बिलासपुर ग्रामीण कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश का माहौल देखा जा रहा है। स्थानीय कार्यकर्ताओं को विश्वास है कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त रूप से आगे बढ़ेगा।