तिफरा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मीनाथ साहू ने पेश की जिला ग्रामीण अध्यक्ष पद की दावेदारी*

डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान....
बिलासपुर...

तिफरा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मीनाथ साहू ने जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर ग्रामीण अध्यक्ष पद के लिए अपनी प्रबल दावेदारी प्रस्तुत की है।

बताया गया कि ब्लॉक अध्यक्ष पद पर रहते हुए लक्ष्मीनाथ साहू ने संगठन के कार्यों को मजबूती से आगे बढ़ाया है। वे लंबे समय से कांग्रेस संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
संगठन के प्रति उनकी निष्ठा और कार्यशैली को देखते हुए स्थानीय कार्यकर्ताओं में उनका अच्छा प्रभाव माना जाता है।

वर्तमान में उनकी धर्मपत्नी गायत्री साहू नगर निगम में पार्षद के रूप में कार्यरत हैं।
श्री साहू ने आज अपने समर्थकों के साथ बिलासपुर जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष के समक्ष अपनी दावेदारी प्रस्तुत की।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, आगामी जिला ग्रामीण अध्यक्ष के चयन में कई दावेदारों के नाम सामने आ रहे हैं, जिनमें लक्ष्मीनाथ साहू भी एक मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं।




विज्ञापन 👆

Post a Comment

Previous Post Next Post