कसडोल पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान..

बालोदाबाजार।
जिले में मादक पदार्थों की अवैध तस्करी पर रोक लगाने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में साइबर सेल एवं थाना कसडोल पुलिस की संयुक्त टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने अवैध रूप से गांजा की तस्करी एवं बिक्री करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से ₹13 लाख से अधिक कीमत का सामान जब्त किया गया है।


जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति स्कॉर्पियो वाहन और स्कूटी के माध्यम से गांजा की तस्करी कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए ग्राम छरछेद में घेराबंदी की और संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन से कुल 39.718 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।

पुलिस ने मौके से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों के नाम —

  1. रामनाथ पटेल, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम पिसीद थाना कसडोल (वर्तमान निवासी ग्राम छरछेद)
  2. ओमप्रकाश साहू, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम पिसीद थाना कसडोल

जप्त सामग्री का विवरण:

  • अवैध मादक पदार्थ गांजा 39.718 किलोग्राम, कीमत ₹3,17,744/-
  • स्कॉर्पियो वाहन (CG22 U9020) कीमत ₹10,00,000/-
  • जुपिटर स्कूटी (CG04 PK2915) कीमत ₹20,000/-
    ➡️ कुल जप्ती मूल्य ₹13,37,744/-

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों द्वारा लंबे समय से गांजा की तस्करी की जा रही थी। वे छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में गांजा की आपूर्ति किया करते थे। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है। साथ ही तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है।

थाना प्रभारी कसडोल ने बताया कि पुलिस की यह कार्रवाई जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है। जिले में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

पुलिस अधीक्षक बालोदाबाजार ने टीम की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस की सतर्कता और तत्परता से एक बड़े नशा तस्करी नेटवर्क पर अंकुश लगा है।

#CGPolice #BalodabazarPolice #NDPSAct #DPRChhattisgarh #WarAgainstDrugs #dial112 #ChhattisgarhPolice

Post a Comment

Previous Post Next Post