शराब दुकान के गार्ड की हत्या करने वाला आरोपी भिंगराज बघेल गिरफ्तार....रायपुर पुलिस की एण्टी क्राइम एवं साइबर यूनिट की संयुक्त कार्यवाही

डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान....

रायपुर.....
थाना खम्हारडीह क्षेत्र के अंतर्गत कचना स्थित अंग्रेजी शराब दुकान के गार्ड संदीप पटेल की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी भिंगराज बघेल (32 वर्ष) निवासी बीएसयूपी कॉलोनी, कचना को गिरफ्तार किया है।


घटना का कारण:
दुकान बंद होने के बाद आरोपी ने शराब मांगी थी, जिसे गार्ड ने देने से इंकार कर दिया। इसी बात पर आरोपी ने गुस्से में लोहे की रॉड से हमला कर गार्ड की हत्या कर दी।

मामले का विवरण:
10 अक्टूबर की रात करीब 11:30 बजे आरोपी भिंगराज बघेल शराब दुकान पर पहुंचा और गार्ड संदीप पटेल पर लोहे की रॉड से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई। प्रार्थी मनोज कुमार कश्यप की रिपोर्ट पर थाना खम्हारडीह में अपराध क्रमांक 261/25, धारा 103(1) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस की कार्रवाई:
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट एवं थाना खम्हारडीह की संयुक्त टीम ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी को चंद घंटों में गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड बरामद की गई।

गिरफ्तार आरोपी:
भिंगराज बघेल पिता स्व. काशी बघेल, उम्र 32 वर्ष, निवासी बीएसयूपी कॉलोनी, कचना थाना खम्हारडीह, रायपुर।

मुख्य अधिकारीगण एवं टीम:
निरीक्षक वासुदेव परघनिया (थाना प्रभारी खम्हारडीह), प्रभारी निरीक्षक परेश पांडे (एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट) सहित प्र.आर. रविकांत पांडे, खिलेश्वर राजपूत, आर. कलेश्वर कश्यप, विजय बंजारे, राजकुमार देवांगन, प्र.आर. देवेंद्र ध्रुव एवं दीपक पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। 







विज्ञापन 👆

Post a Comment

Previous Post Next Post