डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान...
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ योग आयोग के पूर्व सदस्य रविंद्र सिंह ने आज मध्य प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक उमंग सिंघार को अपना बायोडाटा सौंपकर बिलासपुर जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) के अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी प्रस्तुत की।
रविंद्र सिंह छात्र जीवन से ही कांग्रेस की राजनीति में सक्रिय रहे हैं। उन्होंने सी.एम. दुबे महाविद्यालय के छात्र संघ में निर्वाचित सचिव के रूप में छात्र राजनीति को नई दिशा दी। इसके बाद वे एनएसयूआई गुरु घसीदास विश्वविद्यालय अध्यक्ष और बिलासपुर जिला (ग्रामीण) एनएसयूआई अध्यक्ष रहे, जहां उन्होंने छात्र संगठन को मजबूत किया।
युवा कांग्रेस की राजनीति से आगे बढ़ते हुए उन्होंने बिलासपुर नगर निगम में तीन बार पार्षद एवं नेता प्रतिपक्ष के रूप में जनता की सेवा की। इसके पश्चात जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के रूप में संगठन को नई मजबूती प्रदान की और समय-समय पर जनता के मुद्दों पर सड़क पर उतरकर संघर्ष किया।
उनकी संगठनात्मक दक्षता को देखते हुए पार्टी ने उन्हें छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी का सचिव तथा बाद में छत्तीसगढ़ योग आयोग के सदस्य के रूप में जिम्मेदारी दी।
लगातार 30 वर्षों के संगठनात्मक अनुभव के साथ रविंद्र सिंह ने कहा —
“यदि पार्टी मुझे जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी देती है, तो संगठन में नई ऊर्जा और एकजुटता का संचार होगा।”
विज्ञापन 👆