डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान...
रायपुर....
रायपुर रेंज पुलिस को ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत एक बड़ी सफलता मिली है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम, फेसबुक और यूट्यूब पर सक्रिय एक संगठित साइबर ठगी गिरोह का खुलासा करते हुए पुलिस ने 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से 8 आरोपी बिलासपुर और 3 आरोपी जमशेदपुर (झारखंड) के हैं।
इन फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट्स के कुल 262 ID बनाए गए थे, जिन पर 50 लाख से अधिक फॉलोवर थे। इन ID पर महिलाओं की फोटो लगाकर फर्जी मोबाइल नंबर वायरल किए जाते थे और विवाह के नाम पर लोगों से ठगी की जाती थी।
पुलिस ने आरोपियों के पास से 36 मोबाइल फोन और अन्य आपत्तिजनक सामग्री जब्त की है।
रायपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक श्री अमरेश मिश्रा के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। रेंज साइबर थाना रायपुर द्वारा की जा रही जांच में सामने आया कि यह गिरोह जमशेदपुर (झारखंड) और सरकंडा (बिलासपुर) में पिछले दो वर्षों से फर्जी कॉल सेंटर चला रहा था।
कैसे करते थे ठगी का खेल
आरोपी सोशल मीडिया पर महिलाओं के नाम से फर्जी प्रोफाइल बनाते थे और उस पर आकर्षक फोटो एवं नकली मोबाइल नंबर डालते थे।
जब कोई व्यक्ति विवाह के उद्देश्य से संपर्क करता, तो उसे “वधू का बायोडाटा, पता व नंबर” देने के नाम पर पैसे की मांग की जाती थी। पैसे ट्रांसफर होते ही आरोपी मोबाइल बंद कर गायब हो जाते थे।
जांच में अब तक HDFC बैंक के 79 म्यूल अकाउंट का भी पता चला है, जिनमें ठगी की रकम ट्रांसफर की जाती थी।
बिलासपुर से गिरफ्तार आरोपी
- सूरज कुमार पटेल पिता स्व. खेलनराम पटेल, उम्र 21 वर्ष, वार्ड 51 चांटीडीह, थाना सरकंडा।
- सुखसागर कैवर्त पिता स्व. केजु राम कैवर्त, उम्र 22 वर्ष, रप्टा चौक पठान मोहल्ला, सरकंडा।
- मानसु डाहिरे पिता देवप्रसाद, उम्र 21 वर्ष, रामायण चौक, चांटीडीह, सरकंडा।
- अनिकेत कुलदीप पिता हरनारायण कुलदीप, उम्र 20 वर्ष, नवापारा रायगढ़, हाल बंधवापारा सरकंडा।
- करण पुष्पकार पिता समारू पुष्पकार, उम्र 22 वर्ष, पुराना सरकंडा।
- रमाकांत गंधर्व पिता ज्योतिष लाल गंधर्व, उम्र 22 वर्ष, घुटुर कुण्डी, जिला कबीरधाम।
- सिराज खान पिता सलीम खान, उम्र 20 वर्ष, अटल आवास, वार्ड 50 अशोक नगर, सरकंडा।
- त्रियम्बक कुमार भास्कर उर्फ बाबू पिता महिपाल प्रसाद भास्कर, उम्र 27 वर्ष, हाल अवधधाम, सरकंडा।
झारखंड से गिरफ्तार आरोपी
- शुभम दास, उम्र 26 वर्ष, ग्राम चाकुलिया, जमशेदपुर।
- लक्ष्मण गोप, उम्र 29 वर्ष, ग्राम लोधाषोली, जमशेदपुर।
- असित पातर, उम्र 24 वर्ष, ग्राम काला पाथर, जमशेदपुर।
IG अमरेश मिश्रा के निर्देश पर कार्रवाई जारी
पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज श्री अमरेश मिश्रा ने बताया कि म्यूल बैंक अकाउंट प्रकरणों की गहन जांच जारी है। साइबर क्राइम पोर्टल से प्राप्त रिपोर्टों, बैंक ट्रांजैक्शन और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर सभी संलिप्त लोगों को चिन्हांकित किया जा रहा है।
उन्होंने कहा — “साइबर ठगी में लिप्त किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। बिलासपुर और जमशेदपुर में पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में कई और नाम सामने आए हैं। आगे और गिरफ्तारी की संभावना है।