विश्व वृद्धजन दिवस..(कल्याण कुंज वृद्धाश्रम एवम् अपोलो हॉस्पिटल्स बिलासपुर द्वारा सम्मान, स्वस्थ शिविर एवं स्वस्थ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया)...कलेक्टर: बुजुर्गों का सम्मान एवम् देखभाल समाज की सबसे बड़ी प्राथमिकता

डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान...

प्रिवेंटिव केयर एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता एक मात्र उपाय -डॉ. मंदार, अपोलो प्रिवेंटिव केयर विभाग
बिलासपुर: विश्व वृद्धजन दिवस के अवसर पर बुधवार को समाज के बुजुर्गों के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए विभिन्न स्वास्थ्य जांच और जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया। जनपरिषद्  बिलासपुर द्वारा संचालित कल्याण कुंज वृद्धाश्रम मैं अपोलो हॉस्पिटल्स बिलासपुर द्वारा बुजुर्गों की विशेष स्वस्थ जांच एवं अपोलो के प्रिवेंटिव केयर विभाग के फिजिशियन डॉ. मंदार गोकाते ने परामर्श दिया समाज को उनकी देखभाल के प्रति  संवेदनशील बनाने के लिए प्रेरित किया गया। स्वास्थ्य शिविर में मधुमेह, उच्च रक्तचाप, एच बी ए 1 सी, लिपिड प्रोफाइल एवम् लिवर फंक्शन टेस्ट की जांच निःशुल्क उपलब्ध कराई गई। डॉ. गोकाते ने शुगर, उच्च रक्त-चाप, अल्जाइमर, हृदय रोग एवम् गठिया जैसी बीमारियों से बचाव के उपायों के साथ - साथ उचित खानपान और जीवनशैली के बारे में सलाह भी दी।

बिलासपुर कलेक्टर आई ए एस संजय अग्रवाल कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने बुजुर्गों के सम्मान, स्वस्थ जागरूकता एवं स्वास्थ्य जांच के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम की सराहना एवं बुजुर्गों के सम्मान और स्वास्थ्य को समाज की पहली प्राथमिकता बताया। 

इस अवसर पर कल्याण कुंज वृद्धाश्रम के 45 वृद्धजन लाभान्वित हुए। आज वृद्ध दिवस के अवसर पर सभी निवासरत महिला पुरुष का सम्मान कलेक्टर महोदय द्वारा शाल, श्रीफल,साड़ी देकर किया गया इस अवसर पर  जनपरिषद के अध्यक्ष श्री सुभाष अग्रवाल,सचिव नवनीत अग्रवाल,महासचिव अरुणा दीक्षित,सुरेश गोयल, डी एस राजपाल,सीता सौंथलिया,सतीश शाह, राकेश झा आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post