डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान....
बिलासपुर। थाना सिरगिट्टी पुलिस ने नवरात्रि और दशहरा त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वाले 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस लगातार क्षेत्र में गश्त और निगरानी कर रही थी, इसी दौरान गणेश नगर, नयापारा क्षेत्र में कुछ युवकों ने आपस में मारपीट कर अशांति फैलाने की कोशिश की।
पुलिस ने मौके पर समझाइश दी, लेकिन आरोपी बाज नहीं आए। इसके बाद सभी को थाना लाकर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार आरोपीगण के नाम इस प्रकार हैं –
- सुमीत खरे (22 वर्ष) निवासी अन्नपूर्णा कॉलोनी, शांति विहार
- प्रवीण भारती (23 वर्ष) निवासी गणेश नगर, नयापारा
- मनीष कामती (22 वर्ष) निवासी गणेश नगर, नयापारा
- चंदन वासनिक उर्फ कल्लू (23 वर्ष) निवासी तालापारा, थाना सिविल लाइन
- दीपक सोनवानी (31 वर्ष) निवासी बजरंग चौक
- राहुल सूर्यवंशी (30 वर्ष) निवासी बजरंग चौक
- शिवकुमार सूर्यवंशी (30 वर्ष) निवासी बजरंग चौक
थाना सिरगिट्टी पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।