बिलासपुर पुलिस की पहल "चेतना""आपकी एक आस, आपकी अमानत, आपके पास", एसएसपी रजनेश सिंह ने लोगो को उनकी अमानत उनके हाथ सौपे

डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान....

बिलासपुर, 02 अक्टूबर 2025।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर विजयदशमी पर्व के अवसर पर गुम हुए मोबाइल फोन धारकों को उनकी अमानत वापस सौंपी गई।


👉 बिलासपुर पुलिस व एसीसीयू (साइबर सेल) की संयुक्त कार्रवाई में विभिन्न थानों से गुम हुए 100 कीमती मोबाइल बरामद किए गए, जिनकी कीमत लगभग 16 लाख रुपए आँकी गई है।

👉 पिछले माह भी पुलिस ने 200 से अधिक मोबाइल रिकवर कर संबंधित लोगों को लौटाए थे।


🔹 लोगों की खुशी

जिन लोगों ने अपने मोबाइल वापस पाने की उम्मीद छोड़ दी थी, उन्हें जब उनका फोन सौंपा गया तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उपस्थित नागरिकों ने बिलासपुर पुलिस की इस चेतना मुहिम की सराहना की और आभार व्यक्त किया।



🔹 साइबर ठगी से बचाव पर जागरूकता

कार्यक्रम में उप निरीक्षक प्रभाकर तिवारी ने लोगों को वर्तमान में प्रचलित साइबर ठगी जैसे

  • डिजिटल अरेस्ट
  • सेक्सटॉर्शन (वीडियो कॉलिंग)
  • व्हाट्सएप डीपी बदलकर ठगी
  • बिटकॉइन/दुरिज्म प्लान धोखाधड़ी
  • फर्जी कस्टमर केयर व ऑनलाइन लोन ऐप्स

के बारे में जानकारी दी और इनसे बचने के उपाय भी साझा किए।


🔹 चेतना अभियान की टीम

इस अभियान में एसीसीयू प्रभारी निरीक्षक अजहरउद्दीन, प्र.आर. आतिश पारिक, राहुल सिंह, आरक्षक राघवेन्द्र साहू, प्रशांत राठौर, प्रशांत सिंह, विकास राम, मुकेश वर्मा, सतीश भारद्वाज, नवीन एक्का सहित पूरी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


👉 बिलासपुर पुलिस का "चेतना" अभियान न सिर्फ गुम हुई अमानत लौटाने का कार्य कर रहा है बल्कि लोगों को साइबर अपराधों से बचाव की जागरूकता भी प्रदान कर रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post