डेली न्यूज़ टाइम्स.... जिया उल्ला खान...
जिला जीपीएम.... ग्राम पंचायत भास्कुरा की गरीब महिला विमला बाई को प्रसूति योजना के तहत ₹20,000 की सहायता राशि दिलाकर राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के जिला अध्यक्ष इदरीस अंसारी ने एक बार फिर गरीब मजदूर वर्ग के मसीहा होने का प्रमाण दिया है।
विमला बाई के ससुर रमेश ने इंटक जिला कार्यालय पहुंचकर संगठन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि “जब से इंटक कार्यालय खुला है, हमें अपने कामों के लिए कहीं भटकना नहीं पड़ता। पहले भी इदरीस अंसारी जी ने मेरी मोटरसाइकिल की आरसी संबंधी बड़ी परेशानी का समाधान कराकर मेरी मदद की थी, और आज मेरी बहू को भी ₹20,000 की राशि दिलाई गई है।”
रमेश ने बताया कि उनकी बहू का पंजीयन इंटक जिला अध्यक्ष के माध्यम से श्रम विभाग में कराया गया था, जिसके चलते उसे यह राशि प्राप्त हुई।
इंटक के युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष राकेश पूरी ने कहा कि “इंटक संगठन से जुड़ने के बाद हमने हजारों मजदूरों और किसानों की समस्याओं का समाधान कराया है। इदरीस अंसारी जी के नेतृत्व में संगठन मजदूरों, गरीबों और आदिवासियों के हक की लड़ाई मजबूती से लड़ रहा है।”
इंटक जिला कार्यालय में प्रतिदिन कई मजदूर अपनी समस्याएं लेकर पहुंचते हैं, और जिला अध्यक्ष इदरीस अंसारी उन्हें त्वरित सहायता उपलब्ध कराते हैं। मजदूर वर्ग ने उन्हें सच्चे अर्थों में “गरीबों का मसीहा” की उपाधि दी है।