डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान....
बिलासपुर...
तारबाहर पुलिस ने विनोबा नगर क्षेत्र में लड़ाई-झगड़ा करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की है।
आरोपीगण –
1️⃣ अनुराग सिंह ठाकुर पिता अजय सिंह ठाकुर, उम्र 20 वर्ष, निवासी देविका विहार, राजकिशोर नगर, सरकंडा, जिला बिलासपुर।
2️⃣ निखिल नागवानी पिता सुरेश नागवानी, उम्र 18 वर्ष, निवासी सरकंडा, जिला बिलासपुर।
मामले का विवरण –
दिनांक 17.10.2025 की रात लगभग 9:30 बजे प्रार्थी श्रेयांश सिंह विनोबा नगर साईं मंदिर के पास खड़ा था। तभी एक थार वाहन आकर रुकी, जिसमें आरोपी अपने साथियों के साथ बैठे थे। उन्होंने प्रार्थी को देखकर कहा कि “तू मेरे खिलाफ थाना में रिपोर्ट क्यों दर्ज कराया?” कहते हुए उसके साथ मारपीट की।
घटना की रिपोर्ट दर्ज होने पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। मुखबिर से सूचना मिलने पर तत्काल रेड कार्यवाही करते हुए घेराबंदी की गई और दोनों आरोपियों को पकड़ा गया।
तारबाहर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए माननीय सिटी मजिस्ट्रेट न्यायालय में पेश किया है।
तारबाहर पुलिस की त्वरित कार्यवाही से क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिली है।