मजदूरों को नहीं मिली मजदूरी, इंटक अध्यक्ष इदरीस अंसारी बने सहारा — ठेकेदार पर होगी सख्त कार्रवाई

डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान...

गौरेला।
ग्राम पंचायत अमलडीया के मजदूरों ने लेवर ठेकेदार पर मजदूरी नहीं देने का गंभीर आरोप लगाया है। मजदूरों का कहना है कि ठेकेदार इतवारु निवासी देवरगांव ने गौरेला कोर्ट परिसर में लोक निर्माण विभाग के तहत चल रहे कार्य में उनसे मजदूरी कराई, लेकिन भुगतान नहीं किया। बार-बार मांगने के बावजूद ठेकेदार ने पैसे देने से इंकार कर दिया और यहां तक कह दिया — “जहां शिकायत करनी है कर लो।”


गरीब मजदूरों की इस पीड़ा की आवाज पहुंची राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) जिला अध्यक्ष इदरीस अंसारी तक। मजदूर एवन बाई, दुर्गा मार्को, शिल्पा मार्को, माया मार्को सहित अन्य इंटक जिला कार्यालय पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत मिलते ही अध्यक्ष इदरीस अंसारी ने तत्काल ठेकेदार शीनू राव से संपर्क किया। राव ने भी पुष्टि की कि इतवारु ने मजदूरों का पैसा नहीं दिया और काम अधूरा छोड़ दिया। इस पर अध्यक्ष अंसारी ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि “अब ऐसे ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई होगी। मामला शासन-प्रशासन को सौंपा जाएगा और संबंधित विभाग से ठेकेदार के भुगतान पर रोक लगाने की मांग की जाएगी।”

उन्होंने कहा कि इंटक परिवार अब जिलेभर में मजदूरों की स्थिति का जायजा लेगा।
अंसारी ने कहा —

“शर्म आनी चाहिए उन ठेकेदारों को जो करोड़ों के कार्य करते हैं, लेकिन गरीब मजदूरों की मेहनत की मजदूरी तक हड़प लेते हैं। अब किसी को नहीं बख्शा जाएगा। अगर कार्रवाई नहीं हुई तो इंटक परिवार सड़कों पर उतरकर धरना-प्रदर्शन करेगा।”

अध्यक्ष ने बताया कि जल्द ही संगठन की विशेष बैठक बुलाई जाएगी और लेबर एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई कर ठेकेदार के भुगतान पर रोक लगाने की मांग की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post