डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान..
बिलासपुर।
जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर (ग्रामीण) अध्यक्ष पद की नियुक्ति को लेकर आज बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में जबरदस्त माहौल देखने को मिला। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक एवं मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री उमंग सिंघार के समक्ष त्रिलोक श्रीवास के समर्थन में लगभग दो हजार से अधिक कांग्रेसजन, पंचायत प्रतिनिधि, समाज प्रमुख और पदाधिकारीगण एकजुट नज़र आए।
पर्यवेक्षक उमंग सिंघार ने बिलासपुर में शहर अध्यक्ष पद के लिए भी सैकड़ों कार्यकर्ताओं से मुलाकात की, जहाँ ग्रामीण अध्यक्ष के लिए भी भारी संख्या में कांग्रेसजनों ने त्रिलोक श्रीवास के नाम का जोरदार समर्थन किया।
त्रिलोक श्रीवास के पक्ष में पूरे जिले में पंच-सरपंच, जनपद एवं जिला पंचायत सदस्य, कांग्रेस पदाधिकारी और विभिन्न समाजिक संगठनों ने सर्वसम्मति से समर्थन जताया है।
बिल्हा और मस्तूरी क्षेत्र में भी सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उमंग सिंघार से मुलाकात कर त्रिलोक श्रीवास को अध्यक्ष बनाए जाने की मांग रखी।
त्रिलोक श्रीवास पिछले 30 वर्षों से अधिक समय से सक्रिय राजनीति में हैं, अनेक बार चुनाव जीत चुके हैं, और कई राज्यों में पार्टी के पक्ष में सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं। सभी वर्गों में उनकी सशक्त पकड़ और संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए जिलेभर में यह माना जा रहा है कि जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) अध्यक्ष पद पर अब माहौल त्रिलोक श्रीवास के पक्ष में एकतरफा हो गया है।