डेली न्यूज़ टाइम्स.. जिया उल्ला खान.. खेल समाचार...
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने विश्व कप में एक बार फिर अपने दमदार प्रदर्शन से देश का सिर गर्व से ऊँचा कर दिया है। भारत ने पाकिस्तान को 88 रनों से हराकर टूर्नामेंट में शानदार जीत दर्ज की।
पाकिस्तान, जो हाल ही में एशिया कप में पुरुष टीम के मुकाबले भारत से हार चुका था, अब महिला विश्व कप में भी करारी शिकस्त झेलने को मजबूर हुआ।
भारत की जीत में गेंदबाज क्रांति गोंड का योगदान बेहद अहम रहा। उन्होंने अपने 10 ओवर के स्पेल में सिर्फ 20 रन खर्च कर 3 महत्वपूर्ण विकेट झटके। उनके इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें “मैन ऑफ द वूमेंस मैच” (प्लेयर ऑफ द मैच) चुना गया।
क्रांति की कसी हुई गेंदबाजी के सामने पाकिस्तानी बल्लेबाज पूरी तरह नाकाम रहे और एक के बाद एक पवेलियन लौटते गए। भारत की यह जीत न सिर्फ टूर्नामेंट के लिहाज से अहम है, बल्कि पाकिस्तान पर लगातार दूसरी बार बड़ी जीत दर्ज कर टीम ने अपने मनोबल को भी मजबूत किया है।