देवरी पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा — हसदेव नदी में डूबे 3 युवक-युवती, रेस्क्यू जारी..एक की मौत हुई पुष्टि

डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान....

जांजगीर-चांपा: जिले के प्रसिद्ध देवरी पिकनिक स्पॉट में एक बार फिर बड़ा हादसा हो गया है। पंतोरा थाना क्षेत्र की हसदेव नदी में नहाने गए 5 युवक-युवतियों में से 3 अब भी लापता हैं।
जानकारी के अनुसार, 2 लोगों को ग्रामीणों की मदद से सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि बाकी 3 की तलाश में DDRF की टीम ने रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया है। वहीं बिलासपुर से SDRF टीम को भी बुलाया गया है।


ऐसे हुआ हादसा

शनिवार शाम बिलासपुर के 2 युवक, 2 युवती और अकलतरा के अर्जुनी गांव का एक युवक पिकनिक मनाने देवरी पहुंचे थे।
हसदेव नदी में नहाते वक्त तेज बहाव के कारण पांचों गहरे पानी में फंस गए।
ग्रामीणों की मदद से लक्ष्मी शंकर (अर्जुनी) और मोनिका सिन्हा (बिलासपुर) को बाहर निकाला गया, लेकिन
अंकुर कुशवाहा, आशीष भोई और रेखा ठाकुर पानी के तेज बहाव में डूब गए।

रेस्क्यू जारी, परिजन पहुंचे मौके पर

घटना की सूचना मिलते ही पंतोरा पुलिस मौके पर पहुंची।
रातभर DDRF टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाया, लेकिन अब तक डूबे तीनों युवक-युवती का कोई सुराग नहीं लग सका है।
इस बीच परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं और उनका रो-रोकर बुरा हाल है।

फ्लो कम कराया गया, फिर भी खतरा बरकरार

लगातार हो रही बारिश से हसदेव नदी में पानी का स्तर काफी बढ़ा हुआ है।
रेस्क्यू में आसानी के लिए पानी के फ्लो को कम कराया गया है, लेकिन नदी में अभी भी तेज बहाव बना हुआ है।


बड़ा सवाल — देवरी में कब रुकेगा हादसा?

देवरी पिकनिक स्पॉट में यह कोई पहला हादसा नहीं है।
हर साल यहां हादसे होते हैं, कई जिंदगियां नदी की लहरों में समा जाती हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन को यहां सुरक्षा व्यवस्था और चेतावनी बोर्ड लगाने की जरूरत है, वरना ऐसे हादसे रुकने का नाम नहीं लेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post