डेली न्यूज़ टाइम्स.. जिया उल्ला खान...
बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरुम खदान मोहल्ला में बीती रात मंदिर के पास अनैतिक गतिविधियों के बाद माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए सरकंडा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) ने बताया कि किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें, फिलहाल स्थिति पूरी तरह से सामान्य और नियंत्रण में है। पुलिस बल लगातार क्षेत्र में गश्त कर रहा है और आरोपियों के विरुद्ध BNS की धाराओं के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
मोके पुलिस बल मौजूद और तहसीलदार गरिमा ठाकुर ने मोके का लिया जायजा
एसएसपी ने आम नागरिकों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है।