अशोक नगर सरकंडा वार्ड 59 में माता रानी का जगराता सम्पन्न, भाजपा युवा नेता दिपक नादम हुए शामिल

डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान...
बिलासपुर। सरकंडा क्षेत्र के अशोक नगर वार्ड क्रमांक 59 में माता रानी का भव्य जगराता कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। देर रात तक चले इस धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से माता रानी के भजनों का रसपान किया।

भजन संध्या में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी युवा नेता दीपक नादम विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के आयोजक ॐ तिवारी एवं रघुवीर मानिकपुरी ने श्रद्धालुओं की उपस्थिति और भक्ति भाव की सराहना करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया।

धार्मिक वातावरण से पूरा इलाका भक्तिमय हो उठा और श्रद्धालुओं ने माता रानी के जयकारों से माहौल गुंजायमान कर दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post