अशांति फैलाने वालों पर सरकण्डा पुलिस का प्रहार — 7 बदमाश गिरफ्तार

डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान....

बिलासपुर। दीपावली पर्व के मद्देनज़र थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने सरकण्डा पुलिस ने शनिवार को विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों — चिंगराजपारा, रपटा चौक चांटीडीह एवं अशोक नगर में झूण्ड बनाकर उपद्रव करने वाले 6 बदमाशों को पुलिस ने पकड़ा। वहीं, एक फरार वारंटी को भी गिरफ्तार किया गया।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर अति. पुलिस अधीक्षक शहर राजेन्द्र जायसवाल एवं सीएसपी सिविल लाइन/सरकण्डा निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर यह कार्रवाई की गई।

अभियान के दौरान पकड़े गए बदमाशों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्यवाही कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस का यह भी कहना है कि थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने आगे भी ऐसी कार्यवाही जारी रहेगी।

गिरफ्तार आरोपी —

  1. राजेश सिंह ठाकुर उर्फ राजा (45 वर्ष), गीतांजली सिटी फेस-2, सरकण्डा
  2. शिवा यादव (27 वर्ष), देवरीखुर्द सफेद खदान, तोरवा
  3. जितेन्द्र कश्यप (39 वर्ष), देवनचाल मेन रोड, चांटीडीह
  4. श्रेयांश सिंह (20 वर्ष), विनोबा नगर, तारबाहर
  5. आनंद दास मानिकपुरी (19 वर्ष), दयालबंद, सिटी कोतवाली
  6. गौरव पटेल (19 वर्ष), रिंग रोड, तारबाहर
  7. फूलदास वैष्णव (49 वर्ष), हर श्रृंगार कॉलोनी, राजकिशोर नगर

Post a Comment

Previous Post Next Post