डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान...
जिला जीपीएम....
मरवाही के ग्राम पंचायत मड़ाकोट का मामला है, जहाँ किसान मोहम्मद सिद्दिक पिता सफीउला ने शिकायत की थी कि उनकी जमीन खसरा नंबर 55/1 पर खुर्शीद पिता हनीफ द्वारा अवैध कब्जा किया जा रहा है।
शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए इंटक जिला अध्यक्ष इदरीस अंसारी ने दोनों पक्षों को जिला कार्यालय बुलाया और मामले की जानकारी ली। जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि विवाद कब्जे का नहीं बल्कि जमीन के नंबर 55/1 और 55/2 को लेकर है, जिसे शिवमाकन (मापन) कराने से हल किया जा सकता है।
इंटक अध्यक्ष ने दोनों पक्षों को समझाते हुए स्पष्ट किया कि जब तक जमीन का नाम व मापन नहीं हो जाता, तब तक कोई भी उस पर कार्यवाही नहीं करेगा। साथ ही उन्होंने मरवाही तहसीलदार मैडम शर्मा से फोन पर चर्चा कर शीघ्र भूमि मापन कराने का आग्रह किया। तहसीलदार ने दोनों पक्षों को कार्यालय भेजने की सहमति दी है।
इंटक परिवार की यह विशेषता रही है कि यहाँ आने वाली शिकायतों का समाधान समझौते अथवा विभागीय स्तर पर त्वरित रूप से किया जाता है। यही कारण है कि लोग दूर-दूर से अपनी समस्याएँ लेकर इंटक कार्यालय पहुँचते हैं