डेली न्यूज़ टाइम्स.. जिया उल्ला खान...
बिलासपुर....
ग्रामीणों की सूचना पर सीपत पुलिस ने ग्राम खैरा(लगरा) में दबिश देकर अवैध महुआ शराब बनाने और बेचने वालों पर बड़ी कार्यवाही की है। पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में कुल 58 लीटर कच्ची महुआ शराब, करीब 2 क्विंटल लहान, शराब बनाने की सामग्री और एक मोटर साइकिल को जप्त किया। जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 20 हजार रुपये आंकी गई है।
थाना प्रभारी निरीक्षक गोपाल सतपथी के नेतृत्व में की गई इस रेड में तीन आरोपियों –
- शंकर केंवट (32 वर्ष, खैरा लगरा) – 15 लीटर शराब
- दिलीप कुमार साहू (49 वर्ष, खैरा लगरा) – 15 लीटर शराब
- गणेश प्रसाद धुरी (37 वर्ष, लगरा, थाना सरकंडा) – 27.5 लीटर शराब व मोटर साइकिल क्रमांक CG 10 AF 9977
को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट की धाराओं 34(1)(क)(च), 34(2), 59क के तहत न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
सीपत पुलिस का कहना है कि अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ इसी तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।