मारपीट करने वाले और कानून को हलके मे लेने वाले राम सिंह ठाकुर को पुलिस ने भेजा जेल

डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान...

बिलासपुर....

बिलासपुर पुलिस ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि कानून से बड़ा कोई नहीं। अपने आप को हिन्दुओं का मसीहा बताने वाले रामसिंह ठाकुर को पुलिस ने उसकी असल जगह यानी जेल पहुँचा दिया है।


रामसिंह ठाकुर पर लंबे समय से गरीबों और दूसरे धर्मों के लोगों से धर्मांतरण व गौतस्करी के नाम पर मारपीट, धमकी और अवैध वसूली जैसे गंभीर आरोप लगते रहे हैं। यही नहीं, कई बार वह थानों में घुसकर सरकारी कामकाज में बाधा डालने और सामाजिक माहौल बिगाड़ने की कोशिशें भी करता रहा है।

हाल ही में बिल्हा थाना क्षेत्र के उड़ियापारा में हुए एक विवाद के दौरान उसने अपने साथियों के साथ एक घर में जबरन घुसकर मारपीट की। मामला गंभीर होने पर पीड़ित पक्ष ने पुलिस से शिकायत की, जिसके बाद एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने रामसिंह ठाकुर को मारपीट और एट्रोसिटी एक्ट की धाराओं में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

इस कार्रवाई ने साफ संदेश दे दिया है कि —

“कानून से ऊपर कोई नहीं, चाहे वो कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो।”

बिलासपुर पुलिस की इस त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई की हर तरफ सराहना हो रही है। लोगों का कहना है कि ऐसे कदमों से ही समाज में कानून का डर और न्याय पर विश्वास कायम रहता है।

बिलासपुर पुलिस का यह कदम वाकई सराहनीय है, जिसने दिखा दिया कि नफरत फैलाने वालों की जगह सिर्फ सलाखों के पीछे है।

Post a Comment

Previous Post Next Post