चरित्र संदेह में पत्नी की हत्या — कोटा पुलिस ने आरोपी पति को 48 घंटे में किया गिरफ्तार, जेल भेजा गया

डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान...

बिलासपुर। कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम शिवतराई में चरित्र शंका के चलते पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है।


मामला 22 अक्टूबर 2025 की शाम का है, जब आरोपी राजेश कुमार मरावी (40 वर्ष) निवासी शिवतराई का अपनी पत्नी नांदबाई मरावी से चरित्र संदेह को लेकर विवाद हुआ। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने गुस्से में आकर टंगिया से पत्नी पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

घायल महिला को उपचार के लिए रायपुर के डी.के.एस. अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ इलाज के दौरान 25 अक्टूबर 2025 को उसकी मृत्यु हो गई।

मृतका के पिता रामचरण पोर्ते ने थाना कोटा में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में अपराध पंजीबद्ध कर धारा 295, 351(1), 115(2) बी.एन.एस. के तहत अपराध कायम किया, बाद में धारा 103(1) बी.एन.एस. जोड़ी गई।

कोटा पुलिस की सतर्कता और तत्परता से आरोपी राजेश कुमार मरावी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त टंगिया और चाकू जब्त किए गए हैं।

पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post