डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान...
बिलासपुर....
कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश और उप संचालक खनिज प्रशासन के मार्गदर्शन में बिलासपुर जिले में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी है।
खनिज विभाग की टीम ने सिरगिट्टी, सरवानी, काठा कोनी और कपसिया कला क्षेत्र में सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान
🔹 पिरय्या क्षेत्र से 01 ट्रैक्टर-ट्रॉली, 01 हाइवा और 01 जेसीबी को मिट्टी का अवैध उत्खनन व परिवहन करते पकड़ा गया।
इन वाहनों को थाना सिरगिट्टी एवं जाँच चौकी लावर की अभिरक्षा में रखा गया है।
वहीं,
🔹 कपसिया कला क्षेत्र से 04 ट्रैक्टर-ट्रॉली और 01 जेसीबी को मुरुम का अवैध खनन व परिवहन करते पाया गया।
इन्हें थाना कोटा की अभिरक्षा में रखा गया है।
कुल 08 वाहनों को खनिज नियमों का उल्लंघन करने पर जब्त किया गया है।
खनिज विभाग द्वारा जिलेभर में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण पर सतत निगरानी व कार्रवाई जारी रखी जा रही है।