डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान....
बिलासपुर...
बिलासपुर पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ जारी विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की गई है। थाना कोनी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 698 प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल जप्त की हैं।
🔹 मुख्य बिंदु :
- 698 नग नशीली कैप्सूल जप्त (क़ीमत ₹4,537/-)
- स्विफ्ट कार, मोबाइल व ₹300 नगद बरामद
- कुल जुमला क़ीमती ₹3,14,837/-
👮 गिरफ्तार आरोपी :
- आरिफ़ मोहम्मद, पिता स्व. वाजिद मोहम्मद
निवासी – महामाया पारा, घुटकू थाना कोनी, बिलासपुर - निशांत गोस्वामी, पिता विजय कुमार
(दवाई दुकान संचालक, आरोपी के मेमोरेंडम पर गिरफ्तार)
🧾 घटना का विवरण :
दिनांक 12.10.2025 को मुखबिर से सूचना मिलने पर कोनी पुलिस ने घुटकू मुख्य मार्ग में दबिश दी।
स्विफ्ट कार में सवार आरोपी आरिफ़ मोहम्मद से तलाशी में बरामद —
- 698 नग नशीली कैप्सूल
- 01 स्विफ्ट कार
- 01 मोबाइल
- ₹300 नगद
कुल क़ीमती ₹3,14,837/- का माल जप्त कर आरोपी को हिरासत में लिया गया।
⚖️ आगे की कार्यवाही :
दोनों आरोपियों के विरुद्ध संज्ञेय अपराध दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है।
पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य तस्करों की गहन जांच कर रही है।
💬 वरिष्ठ निर्देश :
माननीय मुख्यमंत्री जी ने हाल ही में SP-Collector Conference में निर्देश दिए थे कि —
“मिशन मोड में पुलिस मादक पदार्थों के तस्करों और उनके नेटवर्क के खिलाफ आक्रामक अभियान चलाएँ।”