नगर पालिका गौरेला में सीसी रोड तोड़ने का मामला, विभाग खामोश, CMO साहू बोले मामले की जांच की जाएगी

डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान...

गौरेला। नगर पालिका गौरेला क्षेत्र में शासकीय सम्पत्ति से खिलवाड़ का गंभीर मामला सामने आया है। वार्ड नंबर 02 में बनी सीसी रोड को बीचों-बीच तोड़कर पाइप लाइन डालने का काम किया जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि इस कार्य के लिए नगर पालिका की ओर से कोई आदेश ही जारी नहीं हुआ है।


स्थानीय लोगों ने जब जानकारी ली तो यह स्पष्ट हुआ कि नगर पालिका गौरेला के द्वारा इस कार्य का कोई वर्क ऑर्डर जारी नहीं किया गया है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर जिला बनने के बाद भी किसकी शह पर इतनी बड़ी हिम्मत से शासकीय सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाया जा रहा है।

इस मामले में सीएमओ गौरेला नारायण साहू ने साफ किया कि –

“नगर पालिका द्वारा इस तरह का कोई आदेश जारी नहीं किया गया है। जिसने भी सड़क को तोड़ने का काम किया है, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।”

जनता के बीच यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि नगर की एक-एक गतिविधि पर पैनी नजर रखने वाले जिम्मेदार अधिकारियों को इतनी बड़ी कार्रवाई की जानकारी कैसे नहीं हुई। स्थानीय लोगों ने इस पर कड़ा एतराज जताते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है

Post a Comment

Previous Post Next Post